Punjab Infoline

हिंदी

टी बी मरीजो को जांचने के लिए सी बी नेट वैन रवाना

07 Nov, 2019 05:30 AM

राजपुरा पंजाब सरकार की तरफ से RNTCP प्रोग्राम के अधीन टी बी के मरीजों को ढूंढने के लिए C-B NAT वैन राजपुरा के सिविल अस्पताल भेजी गई ।इस वैन में बलगम को जांचने के सारे साधन उपलब्ध हैं यह वाहन राजपुरा के सिविल अस्पताल में इलाके के आसपास टी बी के मरीजों को ढूंढने के लिए विशेष तौर पर पटियाला से सिविल सर्जन की देखरेख में भेजी गई जिस का उदघाटन राजपुरा के एस एम ओ डॉक्टर जगपाल इंदर सिंह के साथ डॉ एसजे सिंह और डॉक्टर नरेश बंसल (टी बी कंट्रोलर) की हाजिरी में रस्मी उद्घाटन किया गया। टी बी के मरीजों को जांचने के लिएडॉक्टरों की टीम के साथ इलाके की आशा वर्कर और ए एन एम्स के सहयोग से करीब 60 मरीजो के बलगम की सैंपल टेस्ट लिए गए ।इलाके के सभी मरीजों की अच्छे से जांच की गई ताकि कोई भी तय बी का मरीज रह ना जाए। टीबी कंट्रोल प्रोग्राम से सम्बंधित मैडम मीनाक्षी मिड्डा , हरप्रीत कौर ,सुखदेव सिंह के अलावा अक्षय प्रोजेक्ट के अश्विन ने इस सराहनीय कार्य में अपना भरपूर सहयोग दिया इस मौके पर एसएमओ राजपुरा डॉक्टर जगपाल इंदर सिंह ने इलाका निवासियों से अपील की यह वैन राजपुरा में कल भी उपलब्ध रहेगी और जो भी मरीज बलगम की जांच के लिए अपना टेस्ट करवाना चाहता है वह करवा सकता है

Latest News