Punjab Infoline

हिंदी

दलेर मेहंदी के समर्थन में आया FWICE, PM मोदी और उत्तराखंड के CM धामी को लिखा पत्र

22 Oct, 2026 09:00 PM

Daler Mehndi Controversy: पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड के कुंजापुरी मेले में हुए विवाद के बीच फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) उनके समर्थन में सामने आया है। फिल्म इंडस्ट्री के संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर गायक के कथित सार्वजनिक अपमान का मुद्दा उठाया है।

FWICE ने अपने पत्र में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा दलेर मेहंदी के साथ कथित तौर पर किए गए सार्वजनिक व्यवहार का जिक्र किया है। संगठन ने जनप्रतिनिधियों से कलाकारों के साथ संवेदनशीलता से पेश आने की अपील की है।

क्या है दलेर मेहंदी से जुड़ा विवाद?

दलेर मेहंदी को उत्तराखंड के कुंजापुरी मेले में प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया था। मंच पर पहुंचने के बाद उनके व्यवहार को देखकर राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल नाराज हो गए। मंत्री ने मंच पर ही अपनी नाराजगी जाहिर की और गायक पर शराब पीने का आरोप लगाया।

इस घटना के बाद विवाद खड़ा हो गया। कई इंडस्ट्री हस्तियां दलेर मेहंदी के समर्थन में सामने आईं और दावा किया कि गायक शराब नहीं पीते। अब FWICE ने भी इस मामले में उनका समर्थन किया है।

PM मोदी और CM धामी को लिखा पत्र

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर इस मामले पर ध्यान दिलाया है। संगठन ने कलाकारों के साथ सम्मानजनक और संवेदनशील व्यवहार किए जाने की अपील की है।

Latest News