सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, राजपुरा पुलिस ने दर्ज की FIR
31 Dec, 2025 11:39 AM
राजपुरा: 31 दिसंबर (राजेश डाहरा) :
राजपुरा पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और अवैध रूप से शराब परोसने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना में आरोपियों के खिलाफ FIR नंबर 313 दिनांक 30/12/25 को धारा 68/1/14 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एसएचओ सिटी राजपुरा गुरसेवक सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान जगत सिंह (नीलपुर), बालेश्वर उर्फ राजू (हाल निवासी नीलपुर), जसवीर सिंह (जंडोली रोड) और सौरव कृष्णा (भेड़वाल) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी सरेआम सार्वजनिक स्थान पर ग्राहकों को शराब परोस रहे थे, जिससे आम जनता को परेशानी हो रही थी। थाना सिटी एसएचओ गुरसेवक सिंह ने स्पष्ट किया है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Posted By: RAJESH DEHRA



