Punjab Infoline

हिंदी

विधायक कंबोज ने गांधी कॉलोनी में शुरू करवाए सड़को के निर्माण

07 Jul, 2020 05:30 AM

राजपुरा: 7 जुलाई( राजेश डाहरा)हल्का राजपुरा विधायक हरदयाल सिंह कंबोज ने लॉकडाउन समाप्त होने के बाद इलाके में रुके हुए विकास कार्यो में तेजी से शुरू करते हुए कई विकास कार्य शुरू करवाये। जिसके अंतर्गत आज राजपुरा की गांधी कॉलोनी में लाखों रुपए की लागत से गली में टाइलें लगवाने के कार्य की शुरुआत की। इस मौके पर उनके साथ नगर कौंसिल के प्रधान नरिंदर शास्त्री, उप प्रधान अमनदीप सिंह नागी, ईओ रवनीत सिंह ,योगेश गोल्डी के साथ नगर कौंसिल के कई सदस्य साथ थे।इस मौके पर विधायक कम्बोज ने कहा कि जल्द ही आने वाले दो -तीन महीनों में राजपुरा की सभी स्ट्रीट लाइटों को बदल कर एल ई डी लाइटों में बदला जायेगा जिससे राजपुरा की सुंदरता में बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर गांधी कॉलोनी में बनी गांधी कालोनी एसोसिएशन के सदस्यों ने विधायक कंबोज का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया और उन्होंने गांधी कॉलोनी में टाइलों की सड़क बनवाने पर विधायक कंबोज का धन्यवाद किया ।इस मौके पर यशपाल सिंधी , श्री अश्वनी क्वात्रा ,अशोक वर्मा, लवली अलरेजा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे

Latest News