राष्ट्रीय बहावलपुर वेलफेयर महासंघ ने 100 से ज्यादा जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन
2027 में विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई
राजपुरा, 19 जुलाई (राजेश डैहरा)
राष्ट्रीय बहावलपुर वेलफेयर महासंघ द्वारा सनातन धर्म मंदिर में 7वें राशन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 100 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित कर उनकी सहायता की गई।
समारोह में विशेष रूप से सुखजिंदर सुखी, संजीव चौधरी, विनय कुमार, अशोक अरोड़ा, इंदर मेहता, राम सरन, एन.डी. अरोड़ा, रमेश कुमार बबला और रंजन हंस, विजय कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अतिथियों ने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना सबसे बड़ा मानव धर्म है।
इस अवसर पर महासंघ के प्रमुख कृष्ण कुकरेजा ने कहा कि उनका उद्देश्य लोगों के साथ मिलकर सेवा करना है। उन्होंने कहा, “मैं आपके साथ जीना चाहता हूं। अगर बाबा श्याम की मुझ पर कृपा रही तो शिक्षा को मुफ्त करने, 15 रुपये में भोजन उपलब्ध कराने और 1 रुपये में मेडिकल टेस्ट करवाने की व्यवस्था करने का प्रयास करूंगा।” उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षा, रोटी और मेडिकल सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
कृष्ण कुकरेजा ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि जो भी विधायक पद का उम्मीदवार बने, वह सेवा भावना वाला होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले 35 वर्षों में जितने भी नेता आए, उन्होंने कोई दान या सेवा नहीं की, बल्कि केवल लोगों को लूटा।
वहीं अशोक अरोड़ा ने कहा कि कृष्ण कुकरेजा लोगों की सेवा के दीवाने हैं और वे कभी भी किसी जरूरतमंद को अपने द्वार से खाली नहीं लौटाते।
कार्यक्रम के अंत में जरूरतमंद परिवारों को राशन किटें वितरित की गईं और संस्था द्वारा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया गया।
Posted By: RAJESH DEHRA