अकाली दल और BJP के बीच फिर हुआ गठबंधन, करीब 6 साल बाद दोनों पार्टियां आईं साथ
शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने करीब 6 साल बाद फिर से गठबंधन कर लिया है। दोनों पार्टियों के एक साथ आने का औपचारिक ऐलान दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गठबंधन की पुष्टि की।
गौरतलब है कि भाजपा और अकाली दल लंबे समय तक पंजाब में राजनीतिक सहयोगी रहे हैं। दोनों पार्टियों के बीच राजनीतिक साझेदारी की शुरुआत साल 1996 में हुई थी। इसके बाद दोनों दलों ने मिलकर 1997, 2007 और 2012 में पंजाब में सरकार बनाई थी।
हालांकि, केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों और किसान आंदोलन के मुद्दे पर सितंबर 2020 में अकाली दल ने NDA से अपना नाता तोड़ लिया था। इसके बाद दोनों पार्टियों ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव अलग-अलग लड़े थे। हालांकि, इन दोनों चुनावों में कोई भी पार्टी खास राजनीतिक सफलता हासिल नहीं कर सकी थी।