विधायक कम्बोज ने करवाया वार्ड नं 22 में लगभग 28 लाख की लागत से विकास कार्य शुरू
13 Jun, 2020 12:00 AM
राजपुरा (राजेश डेहरा)राजपुरा के विधायक हरदियाल सिंह कम्बोज द्वारा मिर्च मंडी नजदीक वार्ड नं 22 में लगभग 28 लाख की लागत से विकास कार्य शुरू करवाये गए ने बताया कि कि यहां पर 30 साल बाद सड़क बनाने का कार्य शुरू करवाया जा रहा है।विधायक कम्बोज ने बताया कि राजपुरा में पिछले कई दिन से विकास कार्य शुरू करवाये गए हैंऔऱ आगे भी शहर के विकास के लिए जहां भी जरूरत है विकास कार्य मे कमी नहीं आएगी।इस मौके पर इलाका वासियों ने विधायक का लड्डूओ से मुँह मीठा करवा कर धन्यवाद किया।इस मौके पर नगर कौंसिल के प्रधान नरिंदर शास्त्री और एम सी अमनदीप सिंह नागी, मास्टर राम गोपाल के साथ कई अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
Posted By: RAJESH DEHRA




