Punjab Infoline

हिंदी

अलायंस इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया क्रिसमस और नए साल का त्यौहार

22 Dec, 2018 12:00 AM
राजपुरा :22 दिसंबर(राजेश डाहरा)आज यहां के राजपुरा चंडीगढ़ रोड पर स्थित आलायंस इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमिस और  नया साल स्कूल मैनेजमेंट और बच्चों ने मिल कर मनाया।यहां पर छोटे छोटे बच्चों द्वारा जीसस क्राइस्ट के जन्म और क्रिसमस ट्री को सजाया। किंडरगार्टन के छात्रों ने रेड और सांता क्लॉज़ की पोशाक पहनी हुई थी। उन्होंने सभी क्रिसमस कैरोल गाए और कैरोल की  धुन पर नृत्य किया। इस दौरान स्कूल की प्रिंसिपल मैडम अरुणा भारद्वाज ने बच्चों संग क्रिसमस केक काटा और बच्चों को उपहार दिये।इस अवसर अध्यक्ष  अशोक गर्ग ने सभी छात्रों को मेरी क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और आने वाले नव वर्ष की शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Posted By: RAJESH DEHRA