Punjab Infoline

ਪੰਜਾਬੀ

गल्ला मजदूर यूनियन के चुनाव में राकेश केशी तीसरी बार बने अध्यक्ष

12 Dec, 2019 05:30 AM

धूरी,12 दिसंबर (महेश जिंदल) स्थानीय नई अनाज मंडी में हुई गल्ला मजदूर यूनियन के मतदान में मजदूर नेता राकेश कुमार केशी ने अपने विरोधी उम्मीदवार राजू कुमार के मुकाबले 74 वोटें हासिल करके लगातार तीसरी बार प्रधान का चुनाव जीतकर प्रधानगी पर कब्जा किया। उनकी जीत की खुशी में उनके समर्थकों ने मंडी में विजयी जुलूस निकालकर ढोल-ढमाके सहित लड्डू बांटकर खुशी मनाई। विजेता प्रधान राकेश कुमार ने कहा कि मजदूर वर्ग द्वारा सौंपी जिम्मेवारी को वह पूरी तनदेही से निभाएंगे। मजदूर हितों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस मौके मजदूर नेता रजिन्दर वैद्य, काका राम, सुरिदर प्रधान, लवली वैद्य, रकेश वैद्य सुनील, दीपू, कृष्ण कुमार, प्रकाश चंद, बहादुर, रकेश बांगरू, सुरिदर डीसी, केशी, पाली, पप्पी, गुरमीत सिंह आदि उपस्थित थे।

Latest News