Punjab Infoline

ਪੰਜਾਬੀ

सड़क हादसे में एक की मौत

04 Jan, 2020 05:30 AM

संगरूर,4 जनवरी (सपना रानी) शादी के समागम से वापिस लौट रहे एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरदीप सिंह निवासी हरचंदपुर ने पुलिस को दी जानकारी कहा कि उसके ससुर बलविदर सिह निवासी गांव माना पैलेस से शादी समागम से वापिस अपने गांव आ रहे थे। जब उसके ससुर गांव माना जाने वाली सड़क को मुड़े तो पुष्पिंदर कुमार निवासी घाबदां ने तेजी से अपनी सेंट्रो कार से बलविदर सिंह की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में उसके ससुर की मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से वे गिर गए, घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जाहां पर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

Latest News