Punjab Infoline

हिंदी

हल्का राजपुरा के सरकारी स्कूलों को मिली 10 करोड़ की ग्रांट

01 Mar, 2020 05:30 AM

राजपुरा (राजेश डाहरा)पंजाब बजट में कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा शिक्षा क्षेत्र में राजपुरा इलाके के सरकारी स्कूलों को ₹10 करोड़ की ग्रांट दी गई जिसके लिए राजपुरा विधायक सरदार हरदयाल सिंह कंबोज द्वारा आज राजपुरा के एनटीसी स्कूल में एक समारोह में मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और एन टी सी स्कूल को मिली लगभग करोड़ ग्यारह लाख की ग्रांट देकर विकास कार्य का नींव पत्थर रखा। इस मौके पर बड़ी संख्या में राजपुरा इलाके के साथ लगते स्कूलों के पंच , सरपंच और स्कूली टीचर मौजूद थे।इस मौके पर विधायक हरदयाल सिंह कंबोज ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा पंजाब में 12वीं क्लास तक के विद्यार्थियों को मुफ्त में शिक्षा देने के लिए धन्यवाद किया ।इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल इंद्रजीत सिंह ने स्कूल को मॉडर्न स्कूल की तर्ज पर विकास करने के लिए विधायक हरदयाल सिंह कंबोज और मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

Latest News