Punjab Infoline

हिंदी

विकास शर्मा बने जिला भाजपा देहाती उतरी प्रधान

30 Dec, 2019 05:30 AM

राजपुरा, 30 दिसंबर (राजेश डाहरा) जिला पटियाला देहाती भारतीय जनता पार्टी के प्रधानगी की दौड़ में अपने विरोधियों को पीछे छोड़ते हुए विकास शर्मा प्रधान चुन लिए गए।इस मौके पर  प्रदेश भाजपा महासचिव प्रवीन बांसल ने बताया कि विकास शर्मा को जिला पटियाला देहाती उतरी का नयां प्रधान नियुक्त किया गया है। विकास शर्मा के प्रधान बनने पर भाजपा समर्थकों ने फूलों के हार डालकर उनको बधाई दी।जानकारी के अनुसार कल हुए नामाकंन के दौरान जिला पटियाला देहाती भारतीय जनता के पद को लेकर नरिंद्र नागपाल, शाम सुंदर वधवा, विकास शर्मा, जरनैल सिंह हैप्पी, अशोक चक्रवर्ती ,संदीप जिंदल, संजीव मितल ने नामाकंन पत्र भरे थे। भाजपा समर्थकों में इस मौके पर नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान प्रवीन छाबड़ा, कौंसलर शांति सपरा, कोंसलर विपन कुमार, डिंपी राणा,मेजर राम , रछपाल, जसबीर सिंह अशोक शर्मा, जरनैल सिंह हैप्पी, तरूण खुराना और भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता सहित अन्य भाजपा वर्कर मौजूद रहे।

Latest News