Punjab Infoline

हिंदी

कुपवाड़ा में बड़ा हादसा: किशनगंगा नदी में गिरी गाड़ी, 5 लोगों की मौत, 6 घायल

29 Sep, 2026 01:02 PM

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक गाड़ी के किशनगंगा नदी में गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने हादसे की पुष्टि की है।

अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा तीतवाल क्षेत्र की सीमावर्ती सड़क पर हुआ। वाहन सड़क से बेकाबू होकर नदी में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव टीमों ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

6 घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

बचाव दलों ने घायलों को बाहर निकाला और उन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जताया दुख

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा कि कुपवाड़ा में हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में हुए जानमाल के नुकसान से वह दुखी हैं।

उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों को हर संभव और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Posted By: Punjab Infoline Bureau

Latest News