Delhi-NCR Air Pollution: दिवाली के बाद जहरीली हुई दिल्ली-NCR की हवा, कई इलाकों में AQI 400 के पार
दिवाली के जश्न के बाद बीती देर रात दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई। दिवाली की रात आतिशबाजी के बाद राजधानी में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। पटाखों के धुएं ने दिल्ली के कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के सुबह 1 बजे के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 372 दर्ज किया गया।
CPCB के सुबह 1 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के अलीपुर में AQI 413, आनंद विहार में 352, अशोक विहार में 340, आया नगर में 352, बदरपुर में 354, बवाना में 434, चांदनी चौक में 430, DTU में 430 और द्वारका सेक्टर-8 में 393 दर्ज किया गया।
इस दौरान IGI एयरपोर्ट टर्मिनल-3 में AQI 323, ITO में 407, जहांगीरपुरी में 447, लोधी रोड में 362, मुंडका में 405, ओखला फेज-2 में 364, पटपड़गंज में 421, पंजाबी बाग में 416, रोहिणी में 442, विवेक विहार में 442, नरेला में 392 और नॉर्थ कैंपस में 445 दर्ज किया गया।
गाजियाबाद में भी खराब हुई हवा की गुणवत्ता
CPCB के आंकड़ों के अनुसार, गाजियाबाद में भी हवा की गुणवत्ता खराब दर्ज की गई। यहां गोविंदपुरम में AQI 342, इंदिरापुरम में 317, लोनी में 390, संजय नगर में 287, वसुंधरा में 300 और वेव सिटी में 378 दर्ज किया गया।