लुधियाना के शाही इमाम उस्मान रहमानी को जान से मारने की धमकी, अनजान नंबर से आया फोन
पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बठिंडा दौरे के दौरान उन्हें एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कथित तौर पर कहा, “हम तुम्हें खत्म कर देंगे, चाहे तुम अपने साथ कितने भी पुलिसकर्मी क्यों न रख लो।”इस मामले को लेकर लुधियाना जामा मस्जिद के प्रधान और शाही इमाम के करीबी सहयोगी मोहम्मद मुस्तकीम ने सोमवार को अतिरिक्त...