राजस्थान में गैस सिलेंडर में आग लगने से 21 लोग झुलसे, 15 को जयपुर रेफर किया गया
राजस्थान के कोटपुतली-बहरोड़ जिले के बांसूर इलाके में स्थित बाढ़मिलकपुर (रसनाली) गांव में शनिवार सुबह एक शोक सभा के दौरान गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 21 लोग झुलस गए। इनमें से 15 लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जयपुर रेफर किया गया है, जबकि छह घायलों का इलाज कोटपुतली जिला अस्पताल में चल रहा है।यह घटना सुबह करीब 11 बजे उस समय हुई, जब शोक सभा वाले घर में एक महिला ने...