Punjab Infoline

हिंदी

रिश्वतखोर व नशेड़ी कर्मचारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: धालीवाल

16 Jul, 2019 04:30 AM

संगरूर,16 जुलाई (महेश जिंदल) कोई भी होमगार्ड कर्मचारी यदि किसी भी तरह का नशा करते हुए पकड़ा गया या कर्मचारी का संबंध किसी नशा तस्कर से होने संबंधी पता चलता है तो उसे मुअत्तल या डिसमिस किया जाएगा। इन विचारों का प्रगटावा जिला संगरूर के होमगार्ड कमांडेंट राय सिंह धालीवाल ने स्थानीय थाने में होमगार्ड जवानों से बातचीत दौरान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशे के खिलाफ पूरी तरह गंभीर है। इसलिए नशा करने व नशा बेचने वालों से कोई जान-पहचान न रखें व ड्यूटी पूरी ईमानदारी व अनुशासन में रहकर करें। नशा बेचने या करने वाले की सूचना अपने अधिकारियों को दें। उन्होंने सीनियर सिटीजन व स्त्रियों से अच्छा व्यवहार करने की हिदायत भी की। इस मौके एसआई सत प्रकाश, सब इंस्पेक्टर नारायण दत्त शर्मा, ओम प्रकाश, एसआई मेजर सिंह, एसआई भूपिदर सिंह, निरंजन सिंह आदि उपस्थित थे।

Latest News