Gold Silver Price Today: सोना ₹4,715 और चांदी ₹8,269 तक गिरी, जानें 20 नवंबर के ताजा भाव
- राष्ट्रीय
- (Asia/Kolkata)
Gold Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए 20 नवंबर को राहत भरी खबर सामने आई। दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव एक झटके में 4,700 रुपये से अधिक टूट गया, जबकि चांदी की कीमत में भी 8,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतें दबाव में बनी हुई हैं। खास बात यह है कि सर्राफा बाजार में 18 कैरेट सोने का भाव 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गया है।
1.22 लाख रुपये पर पहुंचा 10 ग्राम सोने का भाव
20 नवंबर की सुबह MCX पर सोने की कीमत 4,715 रुपये यानी 3.70 प्रतिशत गिरकर 1,22,737 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। वहीं, चांदी का भाव 8,269 रुपये यानी 5.25 प्रतिशत टूटकर 1,49,213 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।
इससे पहले भी सोने की कीमतों में लगातार कमजोरी देखी गई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव लगातार आठवें दिन गिरा। इससे एक दिन पहले 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 1,300 रुपये की कमी दर्ज की गई थी।
राजधानी दिल्ली में 20 नवंबर की सुबह 24 कैरेट सोने का भाव 1,25,720 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,15,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 94,330 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
दूसरी ओर, मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,25,570 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,15,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। यहां 18 कैरेट सोने की कीमत 94,180 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।
चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिली। 20 नवंबर की सुबह चांदी का खुदरा भाव 1,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में इसकी कीमत 2,500 रुपये कम हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमत 3,614.59 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 42.86 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।