दिल्ली के विश्वास नगर में घर में लगी भीषण आग, 4 लोगों की दर्दनाक मौत; 2 घायल

दिल्ली के विश्वास नगर में घर में लगी भीषण आग, 4 लोगों की दर्दनाक मौत; 2 घायल

दिल्ली के विश्वास नगर इलाके में रविवार सुबह एक घर में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे गली नंबर 11 स्थित एक घर में हुआ।

शुरुआती जांच में आग लगने की वजह ई-रिक्शा के चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट होना सामने आया है। घटना के समय सभी पीड़ित पहली मंजिल पर सो रहे थे।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने सुबह करीब 5 बजे तक आग पर काबू पा लिया।