झारखंड में भीषण सड़क हादसा, मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त; 4 बच्चों समेत 13 की मौत

झारखंड में भीषण सड़क हादसा, मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त; 4 बच्चों समेत 13 की मौत

झारखंड के रामगढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 4 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जहां श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो गाड़ी की एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल 14 लोग सवार थे। सभी झारखंड के प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सभी यात्री बिहार के नालंदा जिले के जांघारो गांव के रहने वाले थे। यह हादसा रामगढ़ जिले के पैंकी इलाके के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि 13 लोगों की जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।