भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजपुरा में पंजाब सरकार का पुतला फूंका
- राष्ट्रीय
- (Asia/Kolkata)
राजपुरा 22 अगस्त: (राजेश डैहरा)
पंजाब में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस की कथित 'अवैध' कार्रवाई के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज राजपुरा के टाहली वाला चौक पर पंजाब सरकार का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए लगाए गए 'कॉमन सर्विस सेंटर' कैंपों को पंजाब पुलिस ने बिना किसी नोटिस के बंद करवा दिया। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने 28 कैंप बंद करवा दिए और 8 सेंटरों से रिकॉर्ड भी जब्त कर लिया। इसके अलावा, कुछ शीर्ष भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया गया या नजरबंद किया गया।
इस 'धक्केशाही' के विरोध में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिलकर कार्रवाई की मांग की। अश्वनी शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से पंजाब सरकार की 'गुंडागर्दी' के खिलाफ हर विधानसभा क्षेत्र में पुतला फूंकने का आह्वान किया है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह गगरौली ने कहा कि कार्यकर्ता पंजाब सरकार की इन हरकतों से डरने वाले नहीं हैं और वे लोगों की सुविधा के लिए कैंप जारी रखेंगे। विरोध प्रदर्शन में जिला महामंत्री प्रदीप कुमार नंदा, रूपिंदर सिंह रूपी और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
Leave a Reply